यात्रियों को पौध रोपण के लिए किया जागरूक
Azamgarh News - शाहगढ़ में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पौध रोपण को बढ़ावा देने और प्लास्टिक बैग्स के प्रयोग को बंद करने के लिए जागरूक किया गया। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए अधिक पौधों की आवश्यकता है। यात्रियों को प्लास्टिक के पर्यावरण पर दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और रेलवे ट्रैक की सफाई कराई गई।

शाहगढ़। मिशन लाइफ के तहत आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों को पौध रोपण को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया। प्लास्टिक बैग्स के प्रयोग को बंद करने के लिए रैली के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन बढ़ते गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौध रोपण कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा यात्रियों को प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि प्लास्टिक हमारे धरती पर कई वर्षों तक नष्ट नहीं होते हैं साथ ही बड़े भूभाग में धीरे-धीरे धरती के नीचे जाकर भूजल को प्रदूषित करता है।
इसके साथ ही आउटर यार्ड रेलवे ट्रैक की सफाई कराया भी कराया गया और पैसेंजर को रेलवे ट्रैक पार न करने का सुझाव दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


