पल्थी बाजार में बनने के बाद से बंद है सार्वजनिक शौचालय
फूलपुर के पल्थी बाजार में 20 वर्ष पहले महिलाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ था। कुछ समय बाद यह शौचालय बंद हो गया और आज भी ताला लटका है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसे चालू करने की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

दीदारगंज। फूलपुर के पल्थी बाजार में लगभग 20 वर्ष पहले जच्चा बच्चा केंद्र के बगल में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ था। केन्द्र पर आने वाली महिलाओं एवं अन्य लोगों की सुविधा के लिए यह शौचालय बनवाया गया था। बनने के बाद कुछ दिनों तक तो शौचालय चालू रहा, उसके बाद ताला लटका दिया गया। करीब बीस वर्ष से शौचालय में ताला बंद पड़ा है। बाजार एवं गांव के लोगों ने कई बार बंद शौचालय को चालू कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। क्षेत्र के बजरंगी यादव, सर्वेश कश्यप, पवन यादव, विजय यादव, सुक्खू मौर्य, सूर्य प्रकाश, हरिश्चंद्र ने बन्द पड़े शौचालय को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग उच्चाधिकारियों से किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


