आशा और संगिनी कार्यकत्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन
लालगंज में आशा और आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने और लंबित भुगतान को जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में स्थायी भुगतान प्रणाली की कमी और आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आशा और आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने के साथ लंबित भुगतान को जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. एआर सिंह को सौंपा। आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रही कार्यकत्रियों ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित बढ़े हुए ब्लॉक मानदेय का आदेश अब तक लागू नहीं किया गया है। आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन कई महीनों से उनका मानदेय जारी नहीं किया गया है।
जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं में लगाए जाने के बावजूद कैशलेस और नियमित भुगतान व्यवस्था लागू नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज के साथ कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है। कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में गीता मौर्या, मंजू देवी,शीला गोंड, नीलम रंगभरी, जगमनी यादव, रेखा गौतम, रेखा देवी, संदीप यादव, प्रियंका सिंह, निशावती, आशा देवी, दुर्गा देवी, संगीता यादव, बेबी सरोजनी, शीला सिंह, शांति देवी, पुष्पा देवी, अर्चना देवी, राधिका तिवारी आदि कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


