Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsProtest Against Online Attendance by Gram Panchayat Secretaries in Azamgarh
दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर रहे सचिव

दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर रहे सचिव

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए सचिवों ने इसे अव्यावहारिक बताया। सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 5 दिसंबर को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा।

Dec 02, 2025 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉकों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ब्लाक मुख्यालय पर दूसरे दिन मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिवों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ रवि कुमार को सौंपा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि चार दिसंबर तक ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। 5 दिसंबर को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक धरना दिया जाएगा । विरोध प्रदर्शन में अतुल कुमार पांडेय, हरिनंदन यादव, रितेश सिंह, रामअवध यादव, वैष्णो, शंभूशरण सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अंकित राय, अजित यादव, विनय यादव, सुभाष सरोज, प्रदीप राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुहम्मदपुर संवाददाता के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध पर विकास खंड मुहम्मदपुर में धरना-प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष पीएन सिंह एवं महामंत्री रामचंद्र राम ने बताया कि प्रदेश स्तरीय संगठन के आह्वान पर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार, ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में चरणबद्ध सांकेतिक सत्याग्रह कार्यक्रम की घोषणा के तहत दूसरे दिन मंगलवार को भी ग्राम पंचायत सचिवों ने विकास खंड कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पांच दिसंबर को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद ग्राम पंचायत सचिवों ने खंड विकास अधिकारी को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा-गांव से लेकर तहसील तक का कार्य, कैसे हो हाजिरी सरायमीर। विकास खंड मिर्जापुर परिसर में मंगलवार को दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने मानस राय के नेतृत्व में सचिवों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारियों के पास चार से सात गांवों की जिम्मेदारी है। अधिकारी जब चाहते हैं तब उन्हें दूसरे काम में लगा देते हैं। गांव से लेकर तहसील तक वे कार्य करते हैं। ऐसे में सही समय पर उपस्थित होकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाएंगे। उन्होंने इस आदेश को वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनीत सिंह, विनोद यादव, आंनद राय, शैलेंद्र मौर्या, मुकुंद्र यादव, संजय यादव, अजय यादव, सुनील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।