ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़'आर्टिकल-15' के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी

'आर्टिकल-15' के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी

फिल्म आर्टिकल-15 के विरोध में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने कलक्ट्रेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराते हुये फिल्म पर प्रतिबंध लगाने एवं प्रदेश...

'आर्टिकल-15' के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 15 Jun 2019 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म आर्टिकल-15 के विरोध में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने कलक्ट्रेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराते हुये फिल्म पर प्रतिबंध लगाने एवं प्रदेश में फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी किये। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा गया।

महासभा के प्रदेश संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहाकि आर्टिकल-15 नामक फिल्म में ब्राह्मणों को खलनायक के रूप में प्रदर्शित किया गया है। जबकि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है। फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ब्राह्मण समाज के प्रति दुष्प्रचार कर पूरे समाज को अपमानित करने का काम किया है। जो सामाजिक ताने-बाने को ठेस पहुंचाने वाला है। फिल्म में ब्राह्मण समाज को बदनाम किया जाना संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर जल्द ही सीएम ने उचित कदम नहीं उठाया तो ब्राह्मण समाज रणनीति बनाकर मुखर होगा। इस मौके पर पं.रामप्रकाश तिवारी, बृजेश दुबे, अरविंद पांडेय, हरिवंश मिश्रा, गोविन्द दुबे, वेदप्रकाश पांडेय, अरुण पाठक, नंदिनी मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, जितेन्द्र पांडेय, सतीश पांडेय, विवेक पांडेय, अखिलानंद तिवारी, लालकृष्ण दुबे, हलधर दुबे आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें