प्रॉपर्टी विवाद में की भाई की हत्या
Azamgarh News - मुबारकपुर में जमीन बंटवारे के विवाद के चलते दो भाइयों के बीच मारपीट हुई, जिसमें 32 वर्षीय मोहम्मद ताहिर की मौत हो गई। उसकी पत्नी और डेढ़ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

मुबारकपुर, आजमगढ़ । मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकिया रोड स्थित अमिलो गांव में मगलवार की देर रात जमीन बटवारा विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गई। जबकि मृत भाई की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अमिलो गांव निवासी मोहम्मद ताहिर अहमद का अपने भाइयों मोहम्मद आमिर, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद कमर और मोहम्मद सलीम पुत्र हाफिजुर रहमान से संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलमवार की रात करीब 11 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और रॉड से जमकर मारपीट होने लगी।
मारपीट के दौरान 32 वर्षीय मोहम्मद ताहिर को गंभीर चोटें आईं। वही उसकी पत्नी 28 वर्षीय शबाना और डेढ साल बच्चे बेटाषगंभी रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मोहम्मद ताहिर की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला खुलवाकर तीन महिलाओं व एक पुरुष को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



