श्री अन्न की खेती के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Mar 09, 2026 12:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने श्री अन्न की खेती के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। ये एलईडी वैन शहरों, कस्बों और गांवों में श्री अन्न के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और आम जनता को पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स के फायदों से अवगत कराना है।

श्री अन्न की खेती के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी स्थित कृषि भवन से उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने सोमवार को श्री अन्न की खेती के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवान किए। एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्री अन्न की खेती के प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करेगा। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अन्न (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सावां आदि) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न की खेती और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है।

योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से तैयार एलईडी वैन गांव में जा कर किसानों को जानकारी देगी। एलईडी वैन से श्री अन्न के महत्व पर आधारित लघु फिल्म, गीत, विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।