Azamgarh News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए नगर पंचायत ने चलाया घर घर सफाई अभियान
Azamgarh News: संचारी रोग नियंत्रण: नगर पंचायत ने चलाया डोर-टू-डोर सफाई अभियान , मेंहनगर,( आजमगढ़ ) :संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर नगर पंचायत सक्रिय है। नगर पंच

Azamgarh News: मेंहनगर,( आजमगढ़ ) :संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर नगर पंचायत सक्रिय है। नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल्या देवी व पूर्व अध्यक्ष रामबदन कन्नौजिया ने नगर पंचायत के सभागार में सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर वार्ड नं. 9 शास्त्री नगर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर करें सफाई इस दौरान कार्यरत सफाई कर्मचारियों को घर-घर जाकर नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण और जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवा छिड़काव के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों और संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और कचरा कूड़ेदान में ही डालें।
अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ बरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दुबे सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


