Azamgarh News: डीआईजी,कमिश्नर आवास समेत पूरा क्षेत्र में अंधेरे में डूबा

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में बारिश और तकनीकी खराबी के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। डीआईजी, कमिश्नर आवास और अन्य क्षेत्रों में भी बिजली नहीं थी। शनिवार की सुबह नौ बजे तक बिजली की कटौती जारी रही, लेकिन सुबह दस बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की गई।

Azamgarh News: डीआईजी,कमिश्नर आवास समेत पूरा क्षेत्र में अंधेरे में डूबा

Azamgarh News: आजमगढ़। शुक्रवार की रात बारिश के चलते कहीं तार टूटने तो कहीं तकनीकी फाल्ट के चलते कोटवां सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली पूरी रात गुल रही। डीआईजी, कमिश्नर आवास, सर्किट हाउस, कृषि महविद्यालय के अलावा बेलइसा, पल्हनी, नई कालोनी, कोमल कालोनी, नीबी, सलारपुर समेत करीब तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार की सुबह नौ बजे तक ठप रही। वहीं चंडेश्वर फीडर जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब दस बजे के बाद बिजली फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल हो सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।