निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Azamgarh News - आजमगढ़ में बिजली कर्मचारी और अभियंता निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हाईडिल कॉलोनी में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण प्रक्रिया नहीं रुकी, तो आंदोलन और उग्र होगा। इस सभा में कई प्रमुख सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
आजमगढ़, संवाददाता। हाईडिल कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में गुरुवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति केआह्वान पर बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि पावर सेक्टर में बड़े पैमाने पर हो रही आउटसोर्सिंग न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है, बल्कि बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निजीकरण की प्रक्रिया नहीं रोकी, तो प्रदेशभर में आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। बैठक में इं. सहदेव राम, राजेश कुमार,रोशन यादव,सत्यपाल सिंह यादव एवं किसान यूनियन के प्रतिनिधि सुरेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभा की अध्यक्षता इंजिनियर चंद्रशेखर और संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




