बिलरियागंज, फूलपुर में लगे ‘धुरंधर’ से प्रेरित होर्डिंग, अखिलेश पर निशाना

Apr 08, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - नगरपालिका बिलरियागंज के नया चौक पर सोमवार रात कुछ लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगा दी। सुबह

बिलरियागंज, फूलपुर में लगे ‘धुरंधर’ से प्रेरित होर्डिंग,  अखिलेश पर निशाना

बिलरियागंज/फूलपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। बिलरियागंज के नया चौक और फूलपुर कस्बे के जगदीश पुल पर सोमवार रात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का निशाना बनाते हुए बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ से प्रेरित होर्डिंग लगा दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर सपाइयों में आक्रोश फैल गया। बिलरियागंज में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवा दी। नया चौक के पास लगी होर्डिंग में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ सीएम योगी की तस्वीर लगी थी। होर्डिंग में लिखा गया था एक तरफ लिखा गया था ‘अखिलेश का ल्यारी राज’ तो दूसरी तरफ ‘धुरंधर सीएम’।

बीच में मोटे अक्षरों में लिखा था, ‘आपको क्या चाहिए।’ यहां 'ल्यारी' का संदर्भ पाकिस्तान के कराची शहर के उस इलाके से जोड़ा गया है जो कभी गैंगवार और हिंसा के लिए कुख्यात रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में भी इस इलाके का उल्लेख किया गया है।इस होर्डिंग की जानकारी मिलने के बाद सपाइयों में आक्रोश फैल गया। बाजार के पक्का पोखरा निवासी रामकरन यादव पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव ने बिलरियागंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के लिए ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष यूथ आशुतोष सिंह, महामंत्री यूथ अभिनव तिवारी और गुलशन कुमार की तरफ से ये होर्डिंग लगवाई गई है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए होर्डिंग को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। उधर फूलपुर में जगदीशपुर पुल पर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के नाम से होर्डिंग लगाई गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाए गए ‘ल्यारी राज’ से की गई थी। सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला की मौत की खबरों की अखबारों की कटिंग लगाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।