Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsPolice Shootout in Azamgarh 25 000 Reward Criminal Injured Accomplice Escapes
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के महलिया गांव के पास पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शेरा सिंह यादव घायल हो गया। उसके साथी अंगद यादव बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की। शेरा पर लूट, रंगदारी के छह मामले दर्ज हैं।

Dec 14, 2025 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के महलिया गांव के पास शनिवार की रात में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दाएं पैर में गोली लगने से 25 हजार इनामी बदमाश घायल हो गया। उसका साथी बाइक के साथ फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद हुआ। लूट, रंगदारी सहित कई मामले में वह फरार चल रहा था। अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा रात में गश्त पर थे, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बमदमाश शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव अपने साथी अंगद यादव के साथ मोटरसाइकिल से गहजी पश्चिम पट्टी होते हुए दुर्वासा की ओर जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ महलिया के पास घेराबंदी कर दी। मोटरसाइकिल सवार बदमाश पहुंचे पुलिस को देखते ही असलहा से पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव निवासी निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया उसका साथी अंगद यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी देते हुए सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस, 540 रुपये नकदी मिले। उसके विरूद्ध लूट, रंगदारी, गैंगेस्टर सहित छह मुकदमें दर्ज है।अहरौला थाना का हिस्ट्रीशीटर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी अहरौला थाना में था। फरार हुए बादमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है।