पुलिस ने तीन साल की बालिका को मां से मिलाया

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - रौनापार थाना की पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस

पुलिस ने तीन साल की बालिका को मां से मिलाया

सरायमीर। स्थानीय पुलिस ने परिवार से बिछड़ी तीन साल की बालिका को उसकी मां से मिलाया। सरायमीर थाने में तैनात आरक्षी संजीव कुमार यादव बुधवार को कस्बे के महाजनी टोला में गश्त कर रहे थे। तभी तीन साल की बालिका उन्हें रोते हुए मिली। आरक्षी ने आसपास के लोगों से बच्ची के परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बच्ची को अपने साथ थाने ले आए। पुलिस बच्ची के परिजनों का पता लगाने में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि सना बानो पत्नी अबू मोहम्मद निवासी मदगुदिया थाना फूलपुर अपने बेटी के साथ बाजार गई थी।

इस दौरान बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।