Azamgarh News: पुलिस ने 20 लाख के जेवर से भरा पर्स महिला को लौटाया
Azamgarh News: आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना की पुलिस ने 20 लाख रुपये के जेवर से भरा बैग एक महिला को वापस लौटाया। महिला अपने भतीजे के साथ मायके से घर लौट रही थी, जब रास्ते में उसका बैग गिर गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन घंटे के भीतर बैग बरामद किया।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने पीड़ित महिला को 20 लाख रुपये के जेवर से भारा बैक लौटाया है। महिला अपने भतीजे के साथ मायके से घर लौट रही थी। रास्ते में महिला का बैग गिर गया था। शेखवलिया भवतर गांव निवासी अनीता यादव पत्नी सतीश यादव मंगलवार को अपने भतीजे आर्यन यादव के साथ आजमगढ़ स्थित मायके से घर लौट रही थीं। रास्ते में गंभीरपुर बाजार में रुककर कुछ सामान खरीदा। इसके बाद दोनों घर पहुंच गए। घर पहुंचने पर अनीता को पता चला कि उनका पर्स गायब है। पर्स में सोने—चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है, के अलावा 26 हजार रुपये नकद थे।
महिला ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गंभीरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। मामला गंभीर होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने महिला के आने—जाने वाले रास्ते और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि करीब तीन घंटे के भीतर पर्स बरामद कर महिला को सकुशल सौंप दिया गया।


