Azamgarh News: होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News: अजमगढ़ में गंभीरपुर थाना की पुलिस ने होमगार्ड नौकरी के लिए 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता रीना ने आरोप लगाया कि सुषमा और संजय ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए, लेकिन बाद में सब फर्जी साबित हुआ।

Azamgarh News: होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी

Azamgarh News: अजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम मिर्जापुर गांव निवासी रीना पत्नी सुबास ने आरोप लगाया कि उसके पड़ेासी सुषमा पत्नी उमेश चार साल पूर्व अपने रिश्तेदार संजय जयसवार निवासी मंगरावां थाना गंभीरपुर के साथ घर आई। कहा कि इनकी पकड़ उपर तक है। लोगों को नौकरी लगवाते हैं। संजय ने पीड़िता रीना को आश्वासन दिया की उसके बेटे अभिनेश कुमार को होमर्गाड की नौकरी लगाव देगें। 1.50 लाख रुपये में बात तय हो गई।

रीना ने आरोप लगाया कि कई बार में संजय को पूरा रुपया दे दिया गया। छह माह बाद संजय घर पहुंच कर पुलिस का नेम प्लेट दिए। कहे की नौकरी पक्की हो गई है। एक रजिस्ट्री आएगी इके बाद छह माह की ट्रेनिंग के लिए मुरादाबाद जाना होगा। कुछ दिन बाद संजय एक महिला और एक पुरुष के साथ आया। कहा कि एसडीएम है जांच के लिए आए हैं। बात में पता चला की सब फर्जी था। रीना की तहरीर पर पुलिस संजय जससवार निवासी मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर, सुषमा पत्नी उमेंश चंद, निवासी विषहम थाना मेंहनगर, प्रिति उर्फ ममता और महाजन पता अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की ठगी