पुलिस ने साइबर ठगी का 84 हजार रुपये कराया वापस

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में सिधारी थाना की पुलिस ने साइबर ठगी का 84,460 रुपये वापस कराया। ऋषभ रंजन चतुर्वेदी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और ओटीपी लेकर पैसे काट लिए। पीड़ित की ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और रुपये वापस दिलवाए।

पुलिस ने साइबर ठगी का 84 हजार रुपये कराया वापस

आजमगढ़। सिधारी थाना की पुलिस ने साइबर ठगी का 84460 रुपये वापस कराया है। सिधारी के शंकर जी मूर्ति निवासी ऋषभ रंजन चतुर्वेदी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बन कर फोन किया। आफर का लालच देकर ओटीपी लिया। इसके बाद उसके खाते 84460 रुपये कट गए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की थी। पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए रुपये को होल्ड करा दिया था। विधिक कार्रवाई कर पीड़ित के खाता में 84460 रुपये वापस कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।