पुलिस ने साइबर फ्राड कर 14289 रुपये कराये वापस
Feb 09, 2026 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - आजमगढ़ में तहबरपुर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड का शिकार हुए देव कुमार के 14289 रुपये वापस कराए। उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के लिंक से ठगा गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रुपये को पीड़ित के खाते में वापस किया।

आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 14289 रुपये वापस कराए। जमालपुर काजी निवासी देव कुमार के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के लिंक के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 14289 की साइबर की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है। उप निरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि रुपये को होल्ड कराया गया था। विधिक कार्रवाई कर रुपये को पीड़ित के खाता में वापस कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


