ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़एनकाउंटर में इनामी ढेर, एसओ-सिपाही घायल

एनकाउंटर में इनामी ढेर, एसओ-सिपाही घायल

आजमगढ़ पुलिस को गुरुवार दोपहर बड़ी सफलता मिली। एनकाउंटर में पुलिस ने इनामी बदमाश जयहिंद यादव को मार गिराया। मेंहनगर के रामघाट कुटी के पास दोपहर में हुई मुठभेड़ में थानाअध्यक्ष और एक सिपाही को भी गोली...

पुलिस मुठभेड़ में इनामी ढेर,एसओ समेत दो पुलिस कर्मी घायल
1/ 2पुलिस मुठभेड़ में इनामी ढेर,एसओ समेत दो पुलिस कर्मी घायल
-मेंहनगर के सिंहपुर में दोपहर दो बजे हुई मुठभेड़
2/ 2-मेंहनगर के सिंहपुर में दोपहर दो बजे हुई मुठभेड़
आजमगढ़। वरिष्ठ संवाददाताThu, 03 Aug 2017 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़ पुलिस को गुरुवार दोपहर बड़ी सफलता मिली। एनकाउंटर में पुलिस ने इनामी बदमाश जयहिंद यादव को मार गिराया। मेंहनगर के रामघाट कुटी के पास दोपहर में हुई मुठभेड़ में थानाअध्यक्ष और एक सिपाही को भी गोली लगी है। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 हजार के इनामी पर 18 मुकदमें दर्ज थे। तरवां में एक सराफा की दुकान से हुई लूट में पुलिस को पिछले 6 महीने से उसकी तलाश थी।

गुरुवार की दोपहर दो बजे मेंहनगर के सिंहपुर के पास स्वाट टीम के उपनिरीक्षक व तीन सिपाही वाहन चेकिंग पर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर रामघाट कुटी के पास बाइक छोड़कर युवक पेड़ की आंड़ लेकर फायरिंग करने लगा। बदमाश की गोली से स्वाट टीम का सिपाही विनय सिंह घायल हो गया।

टीम ने तत्काल इसकी सूचना अफसरों को दी। कुछ देर में मेंहनगर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मेंहनगर एसओ चंद्रभाष्कर द्विवेदी को भी कंधे में गोली लग गई। मौके पर रिहायशी इलाका होने के चलते पुलिस ने सतर्कता बरती। गोली लगने से युवक के घायल होने के बाद पेड़ की आंड़ से फायरिंग बंद हुई। पुलिस तत्काल उसके पास पहुंची तो देखा जमीन पर 15 हजार का इनामी जयहिंद यादव पड़ा था। उसे 5 गोलियां लगी थी। तत्काल उसे सीएचसी मेंहनगर के लिए रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गोली से घायल एसओ और सिपाही को सदर अस्पताल लाया गया। 

एसपी अजय साहनी के अनुसार भगवानपुर तरवां निवासी जयहिंद तरवां काह्ट्रिरीशीटर था। उस पर 18 से अधिक आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जयहिंद 6 महीने पहले तरवां के एक सराफा की दुकान से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मौके से 9 एमएम पस्टिल और कई खोखे बरामद किये हैं। उसकी बाइक भी कब्जे में ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें