सड़क जाम करने के आरोप में 55 पर मुकदमा
Azamgarh News - आजमगढ़ में नगरपालिका के पास सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिलाएं कांशीराम आवास में बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरी थीं। जाम के कारण एंबुलेंस भी फंस गई थीं। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया और अंततः स्थिति को नियंत्रित किया।

आजमगढ़, संवाददाता। नगरपालिका के पास सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद सहित 55 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जाम लगाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई थीं। नगरपलिका के पास बने कांशीराम आवास में दो दिन से बिजली काटे जाने के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर गई थीं। नगरपालिका के पास सड़क पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जाम हटाने का प्रयास किया था। काफी समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ था।
उपनिरीक्षक सूर्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में केसरी देवी, सोनी, सावित्री, दयाराम, सत्येंद्र और 50 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



