पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी एक घायल सहित तीन गिरफ्तार
Azamgarh News - आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी नरेंद्र बिंद की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार और बाइक भी बरामद की।
आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के रसूलाबाद मोड़ पर शनिवार की भोर पुलिस से हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल सहित तीन को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी दो दिन पूर्व युवक की हुई हत्या की घटना में आरोपी थे पुलिस उन्हें तलाश रही थी। इनके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक बरामद हुई। पवई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार की भोर में गस्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की ओरिल केवटाना में नरेन्द्र बिन्द की हत्या करने वाले अभियुक्त तीनों व्यक्ति एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर ओरिल ओर से सुम्हाडीह मार्ग की तरफ आ रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की गयी। कुछ समय बाद पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इसारा किया। पुलिस को देख कर बाइक सवार भागने का प्रयास किये, बाइक अकनियंत्रित होकर पलट गयी। गिरने के बाद बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दाएं पैर में लगने से नीरज निवासी ओरिल केवटाना थाना पवई घायल हो गया। पुलिस ने घेरा बंदी कर नीरज और उसके दो साथी शिवशंकर उर्फ शंकर निवासी पिलकिच्छा थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, सूरज उर्फ मंटू निवासी ओरिल केवटाना थाना पवई को पकड़ लिया। घायल बादमाश को पवई सीएचसी में भर्ती कराया। पुरानी रंजिश को लेकर तीनो ने मिल कर गुरुवार की भोर में नरेंद्र बिंद की लाठी डंडा से पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गए थे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हत्या की घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित गयी थी है। जांच के दौरान तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। शनिवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीनो आरोपी को पकड़ा गया। एक आरोपी नीरज के पैर में गोली लगी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




