Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsPolice Encounter in Azamgarh Injured Smuggler Arrested with Firearm and Stolen Bike
पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल
संक्षेप:
Azamgarh News - आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में पशु तस्कर जाकिर उर्फ शैफ घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। जाकिर के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। उसके खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं।
Feb 07, 2026 12:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के तरकूलहा के पास शनिवार की भोर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ा है, उसका साथी अंधेरे में फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस, बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने घायल बदमाश जाकिर उर्फ शैफ निवासी कुरैशी टोला माहुल थाना अहरौला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके विरूद्ध आठ मुकदमें दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




