बीमार सिपाही की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती 43 वर्षीय सिपाही आनंद कुमार वनबासी की शनिवार सुबह मौत हो गई। वह गाजीपुर के निवासी थे और उन्नाव में तैनात थे। पिछले दो महीनों से बीमार थे और लीवर में संक्रमण के चलते भर्ती हुए थे। उनके परिवार में कोहराम मचा है।

बीमार सिपाही की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

आजमगढ़, संवाददाता। शहर के निजी अस्पातल में भर्ती बीमार सिपाही की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। वे गाजीपुर जनपद के निवासी थे। उन्नाव जनपद में उनकी तैनाती थी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गाजीपुर जनपद के सादियाबाद थाना क्षेत्र के बसेवा गांव निवासी 43 वर्षीय आनंद कुमार वनबासी वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय उनकी ड्यूटी उन्नाव जनपद में यातायात पुलिस में थी। करीब दो माह से बीमार चल रहे थे।

लीबर में संक्रमण होने के कारण परिजनों ने उन्हें शहर के नरौली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृत आनंद वनबासी के चार बेटा है। सिपाही की मौत सेपरिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।