Police Clash with Devotees Over Loud DJ During Idol Immersion in Aharoula दूसरे दिन हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsPolice Clash with Devotees Over Loud DJ During Idol Immersion in Aharoula

दूसरे दिन हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

Azamgarh News - अहरौला के फुलवरिया में रविवार को विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच विवाद हो गया। डीजे संचालक ने पुलिस पर मशीन तोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Tue, 7 Oct 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
दूसरे दिन हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फुलवरिया में रविवार की शाम विसर्जन के लिए जाते समय तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर लोगों का पुलिस के साथ विवाद हो गया था। देवी प्रतिमा के साथ लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। सोमवार को दूसरे दिन प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। अहरौला बाजार में स्थापित देवी प्रतिमाएं रविवार की शाम विसर्जन के लिए जा रही थीं। डीजे संचालक दूसरी देवी प्रतिमा के विसर्जन में फुलवरिया के पास तेज ध्वनि में डीजे बजा रहा था। पुलिस के मना करने पर विवाद हो गया। डीजे संचालक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी डीजे मशीन और लैपटाप तोड़ दिया।

जानकारी होने पर अहरौला बाजार के लोगों ने रविवार की रात में देवी प्रतिमा के साथ चौक पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।