Azamgarh News: एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई के दौरान दूर दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। इस कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Azamgarh News: आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को जनसुनवाई में दूर दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं की सुनववाई की। उन्होंने उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा—निर्देश प्रदान दिए। साथ ही निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए। जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहें।


