ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फरार हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा

फरार हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा

जहानागंज थाने की पुलिस शुक्रवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर...


फरार हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 19 Jun 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस शुक्रवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दी। प्रभारी निरीक्षक जहानागंज अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फिरतू राम पुत्र सिल्लू है। वह जहानागंज थाने के दौलताबाद गांव का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दौलताबाद गांव निवासी रेनू देवी पत्नी त्रिभुवन ने थाने में केस दर्ज कराई थी कि फिरतू आदि ने मिलकर लाठी-डंडा और चाकू घोंपकर उसके पति त्रिभुवन राम की हत्या कर दी। रेनू देवी की तहरीर के आधार पर फिरतू, जियालाल, दिनेश, अनीश राम, सुनील, नीरज और चैयतू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए छापा मारकर एक आरोपी फिरतू राम को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें