माफिया कुंटू के लिए फिरौती वसूलने वाले दो गुर्गे गिरफ्तार

Oct 20, 2024 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने माफिया ध्रुव कुमार सिंह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यवसायी से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और न देने पर हत्या की धमकी दी। अब्दुल हई और शोएब को...

माफिया कुंटू के लिए फिरौती वसूलने वाले दो गुर्गे गिरफ्तार

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने तीन लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में जेल में बंद माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों कुंटू के मुकदमे में पैरवी करने के लिए रुपये एकत्र कर रहे थे। माफिया कुंटू सिंह पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकक्षा बरडीहा निवासी अब्दुल रहमान कारोबारी हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के अब्दुल हई, सरफराज उर्फ अशहद, फैसल खान और शोएब का संबंध माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर से है। ये सभी लोग माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के लिए संगठित तरीके से अपराध करते हैं। उसके लिए अवैध धन वसूली करते हैं। अब्दुल हई, सरफराज उर्फ अशहद, फैसल खान और शोएब ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी। इस पर उसने छह अक्तूबर की शाम इन लोगों को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अब्दुल हई, फैसल खान और शोएब ने और रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर धमकी दी। इस पर 18 अक्तूबर की शाम को उसने आरोपियों को दो लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद उससे फिर रुपयों की मांग की जाने लगी। आरोपियों का कहना था कि वे ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के लिए काम करते हैं। उनके मुकदमे की पैरवी के लिए रुपयों की जरूरत है। रुपयों की व्यवस्था करो, वरना जान गंवानी पड़ेगी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अब्दुल हई, सरफराज उर्फ अशहद, फैसल खान और शोएब निवासी अतरकक्षा बरडीहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उपनिरीक्षक जाफर खान ने आरोपी अब्दुल हई और शोएब को बरडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध सात-साम मुकदमे दर्ज हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।