पुलिस ने सीज कर दी कार

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में नगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई की। एक वीडियो में देखे गए व्यक्ति की पहचान अविनाश सिंह उर्फ बंटी सिंह के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया और उसकी कार को सीज कर दिया।

पुलिस ने सीज कर दी कार

आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वालों पर ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत कार्रवाई की। चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। वीडियो संज्ञान में आने पर नगर कोतवाली की पुलिस ने जांच की। कार चालक की पहचान अविनाश सिंह उर्फ बंटी सिंह निवासी हरखपुरा खास थाना महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने सोमवार को कार को सीज कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।