ई-रिक्शा से कलक्ट्रेट पहुंचे डीएम, जनता दर्शन में की सुनवाई
आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ई-रिक्शा से कलक्ट्रेट पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया, जिससे ईंधन और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री के आह्वान का जिले क्भ् प्रशासनिक व्यवस्था में सकरात्मक प्रभाव दिखने लगा है। सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार हरबंशपुर स्थित अपने आवास से ई-रिक्शा पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं क्भ् गंभीरतापूर्वक सुनवाई की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग करने की देशवासियों से अपील की है। पीएम क्भ् इस अपील पर जिलाधिकारी अपने स्टेनो और गनर के साथ सोमवार सुबह आवास से ई-रिक्शा पर सवार होकर कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने जनता दर्शन में सुनवाई की। इसके बाद उसी ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने आवास पहुंचे। डीएम ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और सरकारी संसाधनों के कम से कम उपयोग का संदेश दिया। डीएम क्भ् इस पहल को आमजन एवं कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने इस पहल से ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को संदेश दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


