जनपद के 6.31 लाख किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि

Mar 13, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। आजमगढ़ में 631937 किसानों के खातों में रुपये भेजे गए। कृषि विज्ञान केंद्रों में किसानों ने लाइव प्रसारण देखा और विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। पीएम किसान योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।

जनपद के 6.31 लाख किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि

आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां और लेदौरा में किसानों ने इसका लाइव प्रसारण देखा। जिल के छह लाख 31 हजार 937 किसानों के खाता में रुपये भेजे गए। शाम को किसानों के मोबाइल पर संदेश मिलने लगा। कृषि विज्ञान केद्र कोटवां में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी और कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी के लिए गोष्ठी हुई। कृषि अधिकारी और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारी दी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।

इसके साथ ही सभी ब्लाक परिसर में किसानों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखा। उपकृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय में वृद्धि करने, कृषि निवेशों में उनकी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित है। एक साल में चार माह के अंतराल पर तीन किस्त में किसानों को छह हजार रुपये उनके बैंक खातों में दिए जाते हैं। प्रत्येक किसान परिवार सहायता पाने का हकदार है, जिसके पास कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि 22वीं किस्त के अंतर्गत जनपद के 631937 किसान लाभान्वित हुए हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।किसानों को इन योजनाओं की गई जानकारीलाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमे फार्मर रजिस्ट्री, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के संबंध में भी अधिकारियों ने जानकारी दी।कृषि विज्ञान लेदौरा में भी आयोजित हुआ कार्यक्रमकृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री के किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का प्रसारण किसानों ने देखा। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि केंद्र के सभागार में पीएम किसान की 22वीं किस्त का किस्त के सजीव प्रसारण के लिए एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई थी। जिसमें आसपास के किसानों ने प्रतिभाग किया। विभाग के सहायक विकास अधिकारी कृषि शैलेंद्र द्विवेदी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार आनंद, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. राजन कुमार ने किसानों को जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।