पौधरोपण कर उठाई पुरानी पेंशन की मांग
Azamgarh News - आजमगढ़ में अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पौधरोपण किया, जिसमें शिक्षक अशोक कुमार यादव ने अध्यक्षता की। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि हर रविवार को पौधरोपण कर यह मांग उठाई जाएगी। कई अन्य सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया।
आजमगढ़। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में कुशीनगर में तैनात शिक्षक अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में पौघरोपण किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की के प्रेरणा से पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। ओंकारनाथ और गुलाब चौरसिया ने कहा कि कर्मचारियों का हक बुढ़ापे की सहारा पुरानी पेंशन लागू की जाए। अभय चौहान ने बताया कि हर रविवार को पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, कार्यालय सचिव अशोक कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, जमुना यादव, रामप्यारे, रमेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


