Azamgarh News: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान 18 को

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए दिनेशचंद्र श्रीवास्तव और रफीउल हसन ने पर्चा दाखिल किया। अन्य पदों के लिए भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच तीन सितंबर को होगी, और मतदान 18 सितंबर को होगा।

Azamgarh News: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान 18 को

Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संघ के सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्रा और वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राय की देख-रेख में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए दिनेशचंद्र श्रीवास्तव और रफीउल हसन अब्बासी ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एजाज आलम और त्रिभुवन नाथ तिवारी ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर जनार्दन राय, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए विवेक तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए योगेश सिंह,सहमंत्री पुस्तकालय पद पर पंकज राय और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश ने नामांकन पत्र भरा है।

वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए शेषमणि तिवारी,वशिष्ठ राय, सोहन राम यादव और सूरज कुमार सिंह एव कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सर्वेश मौर्य ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, उपाध्यक्ष के दो पदों पर कोई भी नामांकन प्राप्त दाखिल नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार तीन सितंबर को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 18 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ समिति सदस्य प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव और शत्रुघ्नन सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान 18 को