होली पर सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Feb 28, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - जहानागंज में नायब तहसीलदार और सीओ सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ आस्था जायसवाल ने कहा कि होली पर सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने समस्याओं के लिए संपर्क करने को कहा। पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है।

जहानागंज। थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार और सीओ सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर सीओ सदर आस्था जायसवाल ने कहा कि होली के पर्व पर सौहार्द्र विगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो वह तत्काल उनके नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। क्षेत्र में लगातार पुलिस भ्रमणशील है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैठक में अध्यक्ष सरफराज अहमद, डॉ. नसीम, नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता आनंद गुप्ता, अभय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



