भाई चारा के साथ मनाएं बकरीद

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - बरदह में बकरीद त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। नायब तहसीलदार ने शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। गांवों में समस्याओं की तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया गया। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर कार्रवाई की जाएगी और अपशिष्ट को सही तरीके से निपटाने की सलाह दी गई।

भाई चारा के साथ मनाएं बकरीद

बरदह। थाना परिसर में रविवार को बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। नायब तहसीलदार मार्टिनगंज अरुण कुमार कोल ने कहा कि आगामी त्योहार बकरीद को भाई चारे के साथ शांति पूर्ण माहौल में मनाएं। क्षेत्र के किसी गांव में रास्ता समेत कोई समस्या है तो तत्काल ग्राम प्रधान, तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर बताए, जिससे समय से पहले समस्या को दूर किया जा सके । प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कुर्बानी में किए गए जानवरों के अपशिष्टों को घर के बाहर गड्ढा खोद कर मिट्टी से ढक दे। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने कहा कि बकरीद त्योहार में अफवाहें न फैलाए, गांव और क्षेत्र के शरारती तत्वों की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आगामी बकरीद त्योहार को आपसी प्रेम सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए। इस दौरान एसआई सुरेश मिश्रा, उमेश यादव, मनीष सिंह, संजय सिंह यादव, वियंगल यादव, हनीफ अहमद, मो. असलम वकील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।