बस ट्रेवल्स कर्मियों ने यात्री को दौड़ाकर पिटा, घायल
Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे भंवरनाथ के समीप ट्रेवल्स कर्मियों ने मामूली विवाद को

आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे भंवरनाथ के समीप ट्रेवल्स कर्मियों ने मामूली विवाद को लेकर एक यात्री को दौड़ाकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल यात्री ने कंधरापुर थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।नगर के हीरापट्टी मोहल्ला निवासी अमरनाथ सिंह अपने पुत्र को दिल्ली भेजने के लिए भंवरनाथ स्थित एक ट्रेवल्स के बस में मंगलवार की देर शाम को बैठाने के लिए गए थे। पीड़ित अमरनाथ का आरोप है कि ट्रेवल्स के कर्मियों ने बच्चे को बस से नीचे उतार दिया। पीड़ित ने जब विरोध किया तो ट्रेवल्स के कर्मियों ने लाठी-डंडा से उन्हें दौड़ाकर मारा।
जिससे वे घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने इ स संबंध में कंधरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


