
मुख्य चौक पर खुला नाला दे रहा हैं दुर्घटना को दावत
Azamgarh News - जीयनपुर, आजमगढ़ में नगर पंचायत के मुख्य चौक पर खुला नाला हादसों का कारण बन रहा है। यहाँ राहगीर और साइकिल, बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। सफाई ना होने से नाला चोक हो गया है और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर वासियों की शिकायतों के बावजूद अधिकारी लापरवाह हैं।
सगड़ी, आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर के मुख्य चौक पर खुला नाला दुर्घटना को दावत दे रहा हैं। इस खुले नाला में अक्सर राहगीर गिर कर घायल हो रहे हैं। जबकि सफाई न होने से नाला जगह-जगह से चोक हो गए हैं। जिससे नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर वासियों के शिकायत के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जीयनपुर -बिलरियागंज मार्ग पर पटिया के अभाव में नाले को खुला छोड़ दिया गया है। नगर के मुख्य चौक के पास नाला खुला होने से आए दिन राहगीर के साथ ही साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
नगर वासियों ने इस समस्या के संबंध में कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत करते हुए खुले नाले पर पटिया रखने की मांग कर चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी शिकायतों को नजर अंदाज कर लापरवाह बने हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




