ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आजमगढ़ में नर्सिंग के छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान

आजमगढ़ में नर्सिंग के छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान

कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव में बुधवार की सुबह नर्सिंग के छात्र ने घर की दूसरी मंजिल पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर जान दे...

आजमगढ़ में नर्सिंग के छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 01 Dec 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर गांव में बुधवार की सुबह नर्सिंग के छात्र ने घर की दूसरी मंजिल पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर जान दे दी। छात्र ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

भोर्रा मकबूलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार जनपद के एक नर्सिंग विद्यालय में तृतीय वर्ष का छात्र था। आशीष चार माह पूर्व सुल्तानपुर की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। आशीष के पिता ठेकेदारी करते है। खुद की सुरक्षा के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर रखे हैं। बुधवार की सुबह अशोक काम पर निकल गए। घर पर अशोक की पत्नी कौशिल्या, तीन बेटियों के साथ आशीष अपनी पत्नी के साथ घर पर था। आशीष अकेले घर की दूसरी मंजिल पर गया। कुछ देर बाद घर की दूसरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज हुई। गोली की आवाज सुन कर परिवार के लोग घर की दूसरी मंजिल पर गए। गोली लगने से आशीष लहूलुहान होकर पड़ा था, पास में रिवाल्वर थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व गांव के लोग आशीष को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कंधरापुर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें