ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़एक दर्जन गांवों में नहीं खुले गेहूं क्रय केन्द्र

एक दर्जन गांवों में नहीं खुले गेहूं क्रय केन्द्र

ठेकमा ब्लाक के एक दर्जन गांवों में गेहंू क्रय केन्द्र नहीं खुला है। इसकी वजह से किसान खुले आसमान के नीचे गेहंू रखकर क्रय केन्द्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरे क्रय केन्द्र के कर्मचारियों...

एक दर्जन गांवों में नहीं खुले गेहूं क्रय केन्द्र
बरदह। हिन्दुस्तान संवादMon, 30 Apr 2018 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ठेकमा ब्लाक के एक दर्जन गांवों में गेहंू क्रय केन्द्र नहीं खुला है। इसकी वजह से किसान खुले आसमान के नीचे गेहंू रखकर क्रय केन्द्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरे क्रय केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा दो माह बाद गेहूं लेने की बात सुनकर किसान परेशान हो गये हैं और औने-पौने दाम पर बिचौलियों को गेहूं बेचने के लिए विवश हैं।

ठेकमा ब्लाक के बरदह, बड़गहन, खरांठ, सहनूडीह, भूलनडीह, बकेश, असवनिया, जिवली, पारा समेत दर्जनों गांवों में गेहूं क्रय केन्द्र नहीं खुले हैं। क्षेत्रीय किसान गेहूं को खुले आसमान के नीचे रखकर क्रय केन्द्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पास जाकर क्षेत्र में गेहंू क्रय केन्द्र खोलने की मांग की तो उन्होंने जल्द खुलने का आश्वासन दिया। जबकि किसानों के गुहार के कावजूद अभी तक क्रय केन्द्र नहीं खुले।

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के गांवों में क्रय केन्द्र न खुलने से किसान गेहूं लेकर परेशान हैं। घर के सामने खुले आसमान के नीचे गेहूं रखकर सुदूर क्रय केन्द्र पर जाकर नंबर लगाने पर कर्मचारी द्वारा दो माह बाद गेहूं लेने की बात कही जा रही है। इससे किसान परेशान होकर सस्ते दाम पर गेहूं देने को मजबूर हैं। क्षेत्र के किसान विनोद सिंह, हनीफ अहमद, प्रदीप राय, करूणाकांत राय, धीरेंद्र उपाध्याय, दिनेश यादव, अरूण सिंह, संजय सिंह आदि का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। किसानों ने जल्द से जल्द गेहूं क्रय केन्द्र खोले जाने की मांग किये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें