नो हेलमेट, नो फ्यूल का आदेश ग्रामीण क्षेत्रों में बेअसर
Azamgarh News - लालगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के फ्यूल दिया जा रहा है, जबकि शासन ने इस पर रोक लगा रखी है। पंप कर्मियों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और विभागीय अधिकारी चुप हैं। कुछ पंपों पर ग्राहक को हेलमेट पहनाकर पेट्रोल दिया जा रहा है, फिर उसे वापस ले लिया जा रहा है।

लालगंज। लालगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, फ्यूल की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना रोक टोक के पंप कर्मियों द्वारा पेट्रोल दिया जा रहा है। सड़क हादसा में हो रही मौत को कम करने के लिए शासन की तरफ से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने के लिए पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इसके बावजूद क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कुछ पेट्रोल पंपो पर हेलमेट रखा गया। उन्हें हेलमेट पहनाकर पेट्रोल दिया जा रहा है।
पेट्रोल देने के बाद ग्राहक से हेलमेट ले लिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


