Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsNo Helmet No Fuel Campaign 8000 Drivers Penalized in Azamgarh
यातायात नियमों का पालन न करने पर आठ हजार लोगों पर कार्रवाई

यातायात नियमों का पालन न करने पर आठ हजार लोगों पर कार्रवाई

संक्षेप:

Azamgarh News - सितंबर माह में आजमगढ़ में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत 8000 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 6000 चालकों को बिना हेलमेट, 1000 को बिना सीट बेल्ट, और 230 को मोबाइल पर बात करने के लिए दंडित...

Oct 09, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आज़मगढ़, संवाददाता। सितंबर माह में नो हेलमेट नो फ्यूल और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आठ हजार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। सड़क दुर्घटना में ज्यादातर मौतें सिर में चोट लगने के कारण होती हैं। इसे देखते हुए शासन की तरफ से पेट्रोलपंपों पर बिना हेलमेट के आने वाले बाइक सवार लोगों को पेट्रोल न देने का निर्देश जारी किया गया था। शासन के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन, यातायात पुलिस, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का पालन करने के लिए एक से 30 सितंबर तक अभियान चलाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले आठ हजार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें सबसे ज्यादा छह हजार बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा करीब एक हजार बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने पर, ढाई सौ गलत साइड चलने और 230 वाहन चालकों के खिलाफ वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने बताया कि जिले में इस अभियान के दौरान करीब आठ हजार दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिन चालकों ने हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया, उनके चालान काटे गए। साथ ही पेट्रोलपंपों को भी निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट आने वाले चालकों को ईंधन न दिया जाए। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में मौत का बड़ा कारण हेलमेट न पहनना और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना होता है। नो हेलमेट नो फ्यूल का खूब हुआ उल्लंघन आजमगढ़। जिले में एक तरफ नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान चलाया जा रहा था तो, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर पेट्रोलपंप संचालक खुलेआम इसका उल्लंघन करते दिखे। वे बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल देते दिखाई दिए। कई पेट्रोलपंप संचालकों ने तो विकल्प भी खोल रखा था। बाइक सवारों को जुगाड़ से हेलमेट भी उपलब्ध कराया जा रहा था। नियम तोड़ने पर 10 लाख का लगाया गया जुर्माना आजमगढ़। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, करीब डेढ़ लाख वाहन स्वामियों से राजस्व की वसूली की गई। जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का पालन सख्ती से कराया गया। चालान की कार्रवाई करने के साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। अभियान में करीब आठ हजार वाहन चालकों का नियम तोड़ने पर चालान किया गया। अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन