सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत
Azamgarh News - निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के पास बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची

फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के पास बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की सोमवार की सुबह को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजामाबाद के हुंसामपुर बड़ागांव निवासी 50 वर्षीय लालमन चौहान लुधियाना में कपड़ा सिलाई का काम करते थे। जनवरी माह में वे घर आए थे। 16 जनवरी को फरिहा स्टेशन के पास बाइक टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रयागराज के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर एक सप्ताह पूर्व डॉक्टर ने घर भेज दिया था।
सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


