ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़नव निर्वाचित प्रधान की संदिग्धावस्था में मौत

नव निर्वाचित प्रधान की संदिग्धावस्था में मौत

मिल्कीपुर। हिन्दुस्तान संवाद पवई थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में रविवार को संदिग्धावस्था में...

नव निर्वाचित प्रधान की संदिग्धावस्था में मौत
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 10 May 2021 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मिल्कीपुर। हिन्दुस्तान संवाद

पवई थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में रविवार को संदिग्धावस्था में नव निर्वाचित प्रधान की मौत हो गई। वह सुबह में घर से निकला था। दोपहर में घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह माता पिता का इकलौता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पवई थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय राजेश यादव पुत्र भगवानदास यादव गांव का नव निर्वाचित प्रधान था। परिजनों ने बताया कि राजेश यादव रविवार की सुबह घर से निकला था। वह किसी के यहां कुछ खाया था। दोपहर में घर पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। गांव के एक डॉक्टर को बुलाया गया। उसके जहरीले पदार्थ की आशंका व्यक्त की। परिजन राजेश को लेकर शाहगंज स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन राजेश को लेकर जौनपुर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रविवार की देर शाम मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा है। मृतक एक बहन में इकलौता था। उसे एक पुत्र व तीन पुत्री है। परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें