जल्द नए भवन से संचालित होगा आरटीओ कार्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - लंबे इंतजार के बाद जल्द ही परिवहन विभाग को अपना कार्यालय मिल जाएगा। रानी की सराय के गंभीरवन में करीब 7.96 करोड़ रुपये की लागत से नया आरटीओ कार्यालय, सा

 जल्द नए भवन से संचालित होगा आरटीओ कार्यालय

आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में परिवहन विभाग को जल्द अपना नया कार्यालय मिल जाएगा। रानी की सराय के गंभीरवन में 7.96 करोड़ रुपये की लागत से आरटीओ कार्यालय, सारथी हॉल और ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने भवन को परिवहन विभाग को हैंडओवर कर दिया है। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को वाहन संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। विभाग जल्द ही नए भवन में स्थानांतरित होकर आमजन को आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवाएं उपलब्ध कराएगा। वर्षों से शहर के हरवंशपुर स्थित जर्जर किराए के भवन में संचालित आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों और आवेदकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

बारिश में छत टपकने, जगह की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों के खराब होने का खतरा बना रहता था। स्थिति को देखते हुए विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद शासन ने 8 फरवरी 2021 को रानी की सराय में नए भवन के निर्माण को मंजूरी दी और 7.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सीडको को सौंपी गई। 31 मार्च 2021 को पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी किए गए और शेष धनराशि चरणबद्ध तरीके से दी गई। निर्धारित समय सीमा एक वर्ष थी, लेकिन धनराशि समय पर न मिलने और अन्य कारणों से निर्माण में देरी हुई। अब कार्य पूरा होने पर भवन हैंडओवर कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन वीडी मिश्रा ने बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और हस्तांतरण भी हो गया है। विभाग जल्द ही नए भवन से संचालित होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।