Azamgarh News: तरुण कुमार बने जीआरपी के नए थानाध्यक्ष
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आजमगढ़Azamgarh News: आजमगढ़ में जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के एसपी ने तरुण कुमार शुक्ला को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपना कार्यभार संभाला। स्थानांतरित इंस्पेक्टर नासिर हुसैन के सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उन्हें माला पहनाई।
Azamgarh News: शाहगढ़, आजमगढ़। जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के एसपी ने वाराणसी सिटी के चौकी प्रभारी रहे तरुण कुमार शुक्ला को राजकीय रेलवे पुलिस आजमगढ़ का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं जीआरपी आजमगढ़ के थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर नासिर हुसैन का स्थानांतरण एसपी कार्यालय गोरखपुर के लिए कर दिया। नवागत थानाध्यक्ष तरुण कुमार ने मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर अपना कार्यभार संभाल लिया। स्थानांतरित हुए इंस्पेक्टर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोन किया गया। इस समारोह में शामिल जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर विदाई दी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


