Azamgarh News: 45 लाख से लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में गोसाई की बाजार बिजली सब स्टेशन में 45 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से पांच एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। विभाग ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने की जानकारी दी।

Azamgarh News: 45 लाख से लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर

Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। गोसाई की बाजार बिजली सब स्टेशन में पांच एमवीए का अतिरिक्त पावर टांसफार्मर लगाया जायेगा। इसके लिए शासन से 45 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृत मिली है। अतिरिक्त पावर के ट्रांसफार्मर लगाएं जाने से करीब सात हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को कटौती समेत अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। गोसाई की बाजार उपकेंद्र पर पहले से 10 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उपकेंद्र से तीन फीडरों के माध्यम से साढ़े सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।

पावर ट्रांसफार्मर का प्रभाव

लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की संख्या के कारण खासकर गर्मी के दिनों में पॉवर ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बढ़ने से कई क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो जाती है। जिससे बिजली उपभोक्ता काफी परेशान होते हैं। इसे देखते हुए विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन स्तर से स्वीकृत मिल चुकी है। शासन से स्वीकृत मिलने के बाद विभाग की तरफ से सर्वे समेत अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उसे उपकेंद्र पर स्थापित कर दिया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति का लोड विभाजित हो जाएगा और पॉवर ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा।

प्रदेश से स्वीकृति की प्रक्रिया

बिजली सब स्टेशन गोसाई की बाजार में पांच एमवीए का अतिरिक्त पांवर ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा। इसके लिए शासन से धनराशि की स्वीकृत मिल चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने का कार्य शुरू होगा। गर्मी के दिनों में होने वाली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।

-- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।

संभावित प्रश्न

गोसाई की बाजार बिजली सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर कब लगाया जाएगा?
नया ट्रांसफार्मर जल्द ही स्थापित किया जाएगा, क्योंकि शासन से धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: 45 लाख से लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर