जिले के 20 केंद्रों पर चल रही नीट (यूजी) की परीक्षा
आजमगढ़ में रविवार को नीट (यूजी) 2026 की परीक्षाएं 20 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच हो रही हैं। 9539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी में प्रवेश से पहले सघन तलाशी और बायोमैट्रिक जांच की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और होमगार्ड तैनात रहे। फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहीं।
आजमगढ़। जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार की सुबह से सख्त सुरक्षा के बीच नीट (यूजी) की परीक्षाएं चल रही हैं। दो पालियों में हो रही इस परीक्षा में 9539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी की परीक्षा में गेटों पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा जिले के 20 केंद्रों हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 9539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर आने लगे थे। गेटों पर सघन तलाशी और बायोमैट्रिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।
सुरक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ ही होमगार्ड के जवान तैनात रहे। वहीं केंद्रों से सौ मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रही।


