Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsNavratri Celebrations Begin Devotees Flock to Temples in Azamgarh
मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा रेला

मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा रेला

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में शारदीय नवरात्र का पर्व सोमवार से शुरू हुआ। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में भारी भीड़ जुटाई। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त होने से घरों में भी पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में...

Sep 23, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। शक्ति की उपासना के सबसे बड़े पर्व शारदीय नवरात्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। घरों में शुभ मुर्हूत में कलश स्थापना कर अनुष्ठान की शुरुआत की गई। कलश स्थापना का शुभ मुर्हूत पूरे दिन होने के कारण शाम तक लोग पूजन-अर्चन में व्यस्त रहे। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों मे शारदीय नवरात्र को लेकर एक दिन पूर्व से मंदिरों और घरों में साफ शुरू हो गई थी। सोमवार को देवी शैलपुत्री का श्रृंगार करने के बाद आरती की गई। इसके बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंदिर खुलने के बाद भक्तों ने लाइन में लगकर बारी-बारी से माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के आस-पास नारियल, चुनरी, अगरबत्ती आदि पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी रहीं। भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, घरों में देवी की आराधना के लिए पुरोहितों से विधि-विधान से कलश स्थापना कराई गई। शहर के चौक स्थित दक्षिण मुखी माता मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर, पांडेय बाजार काली मंदिर, बाजबहादुर दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकरजी तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा मां काली हनुमान मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर, कोलघाट रमायन मार्केट स्थित दुर्गा, शिव, साई, राधे-कृष्ण मंदिर, सिंचाई कालोनी मां संतोषी मंदिर, प्रह्लाद नगर दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पल्हना स्थित पाल्हमेश्वरी धाम, निजामाबाद स्थित शीतला मंदिर, पवई शीतला मंदिर, लाटघाट धनछुला में चन्नाराम कालिका मंदिर, जहानागंज के ताड़ी स्थित परम ज्योति धाम समेत अन्य देवी मंदिरों में पूर्जन-अर्चन के लिए श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों के जयकारे से गुंजायमान रहा पाल्हमेश्वरी धाम मंदिर पल्हना। पल्हना धाम स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने हाथ में नारियल-चुनरी लेने के साथ ही माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन-पूजन किया। त्रिभुजाकार लगीं दुकानें माता के दरबार की शोभा बढ़ाती रहीं। पूरे वर्ष श्रद्धालु यहां आते हैं। दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों लगी भीड़, गूंजते रहे जयकारे संजरपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के रामजानकी मंदिर छित्तूपुट्टी, दरीखा मंदिर, पवई लाडपुर मंदिर, मवेशी खाना सरायमीर मंदिर, रोडवेज सरायमीर मंदिर, सब्जी मंडी मंदिर पर भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-शांति की कामना की। क्षेत्र में पूजा कमेटियों की ओर से पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए भक्त तैयारियों में लगे हुए हैं। कुछ स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं। चन्नाराम कालिका मंदिर में दर्शन कर ग्रहण किया प्रसाद सगड़ी। क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला स्थित चन्नाराम कालिका मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्वालुओं की तांता लगा रहा। लोगों ने मां कालिका देवी को चुनरी, नारियल, धूप, अगरबत्ती, रोली, सिंदूर चढ़ाकर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। बीच-बीच में जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर के बाहर प्रसाद, नारियल चुनरी, मुंगफली, आइसक्रीम, चाट, पकौड़े, आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही। मेले जैसा माहौल देखने को मिला। शीतला धाम में पूरे दिन रही श्रद्धालुओं की भीड़ निजामाबाद। स्थानीय कस्बे के भैरोपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर के सामने नारियल, फूल, माला की दुकानें सज गईं। इस दौरान महिलाएं और पुरुषों ने हाथ में पूजन सामग्री लेकर जय माता दी के उद्घोष के बीच मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। मां के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में फोर्स तैनात रही। अठरही माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के महुजा नेवादा ग्राम स्थित अठरही माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। चुनरी, नारियल, मिश्री, माला, पुष्प, अगरबती के साथ मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। नवरात्र में मंदिर परिसर में मेला लगा रहता है। क्षेत्र के दुबरा, बरौना, कमालपुर, ठेकमा, मुक्तिपुर ,खामोली, बक्सपुर में घरों में भी मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गई।