देश का नाम रोशन कर रहे नवोदय के विद्यार्थी
आजमगढ़,संवाददाता। शहर के हरवंशपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में नवोदय एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन के...

आजमगढ़,संवाददाता। शहर के हरवंशपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में नवोदय एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के पूर्व विद्यार्थियों का एलुमनी मीट और होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान देश-विदेश के विभिन्न भागों में रह रहे नवोदयन्स जुटे। अपनी जड़ों को मजबूत करने का संकल्प लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रथम बैच के विद्यार्थी रहे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नवोदय विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सैन्य सेवाओं से लेकर विभिन्न प्रोफेशनल सेवाओं, बिजनेस और सामाजिक सेवाओं में अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। उन्होने कहा कि अमृतकाल में भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में नवोदयन्स की अहम भूमिका है। आज नवोदय एक ब्रांड बन चुका है। देश भर में नवोदय विद्यालय के 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय से निकले 28 साल हो गए पर अभी भी वही लगाव और अपनत्व बरकरार है। इस अवसर पर आलोक त्रिपाठी, शिव प्रसाद बर्नवाल, प्रताप नारायण सिंह, संदीप राय, मनीष शुक्ला, सरफराज अहमद, प्रबोध सिंह, हरिलाल, मनीष यादव, डा.अतुल श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, डा. मनीष बर्नवाल, सूर्य प्रकाश यादव, डा. अभय, अमित, संजीत कुमार, माधुरी यादव, सोमेश, प्रदीप विमल आदि नवोदयन्स उपस्थित रहे। संयोजन नव नियुक्तअध्यक्ष घनश्याम यादव, डा.अभय यादव, संजीत कुमार व सूर्य प्रकाश ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


