Nation Mourns Former PM Manmohan Singh s Passing Tributes and Condolences Across India डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को दी नई दिशा , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsNation Mourns Former PM Manmohan Singh s Passing Tributes and Condolences Across India

डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को दी नई दिशा

Azamgarh News - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आजमगढ़ में शोकसभा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि उनके जाने से देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था को भारी क्षति हुई है। उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM
share Share
Follow Us on
डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को दी नई दिशा

आजमगढ़, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को जगह-जगह शोकसभा का आयोजन किया। चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से देश की राजनीति एवं अर्थ जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की नीति अपनाकर भारत की आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दी। इस दौरान मधुबाला राय, डॉ. दिनेश तिवारी, प्रोफेसर बृजेश आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा हुई। इस दौरान लोगों ने उनके जीवन प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन रखा। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन के निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी के प्रतीक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया। 1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी, शिक्षा का अधिकार कानून, सूचना का अधिकार कानून, खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। इस मौके पर नजम शमीम, पूर्णमासी प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा में मुन्नू यादव, रमेश राजभर, बिलाल अहमद बेग आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सठियांव ब्लाक सभागार में बीडीओ कविता तिवारी की अध्यक्षता मे शोकसभा हुई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर एपीओ निर्भय राय, एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण अंकित सिंह, राधेश्याम सिंह, विनोद यादव, रमेश यादव, जितेंद्र कुमार, रंजीत गौड़, मटरू लाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह, मुहम्मदपुर कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मोहन सिंह के निधन पर शोकसभा हुई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद गुप्ता प्रभाकर, देवराज यादव, अखिलेश त्रिपाठी, जिला सचिव ओमप्रकाश सरोज, जुल्मधारी यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।