वृद्ध का दुकान के पीछे पेड़ से लटकता मिला शव

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में गुरुवार सुबह 65 वर्षीय दयालू निषाद का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। उनके बेटे ने रात को खाना दिया था। सुबह शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

वृद्ध का दुकान के पीछे पेड़ से लटकता मिला शव

आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में गुरुवार की सुबह वृद्ध का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय दयालू निषाद गांव में रोड के किनारे पंचर की दुकान किए हैं। वे दुकान पर ही रहते थे। बेटा मान निषाद बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पिता को खाना देने के लिए गया था। भोजन देने के बाद वह घर चला आया। गुरुवार की सुबह वृद्ध का दुकान के पीछे पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शव मिलने की सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।