Mushroom Training Program Completed in Azamgarh for Farmers to Boost Income मशरूम उत्पादन के लिए दिया प्रशिक्षण, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMushroom Training Program Completed in Azamgarh for Farmers to Boost Income

मशरूम उत्पादन के लिए दिया प्रशिक्षण

Azamgarh News - आजमगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में 5 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। 23 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि उचित मौसम में मशरूम उत्पादन से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 7 Sep 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
मशरूम उत्पादन के लिए दिया प्रशिक्षण

आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में चल रहे 5 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण संपंन हुआ। जिसमें 23 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि मशरूम उत्पादन का यह अनुकूल मौसम चल रहा है। मशरुम उत्पादन कर किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। मशरूम प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत है। केंद्र के पौध सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि बटन मशरूम उत्पादन के लिए सर्वप्रथम मशरूम कंपोस्ट तैयार करते हैं। जिसके लिए भूसा, चोकर, जिप्सम, यूरिया तथा पोटाश की आवश्यकता पड़ती है। यह कंपोस्ट 28 दिनों में बनकर तैयार हो जाती है।

कंपोस्ट तैयार होने के बाद इसमें मशरूम स्पान (बीज) की बिजाई करते हैं। एक कुंतल कंपोस्ट से लगभग 25 किलोग्राम तक बटन मशरूम तैयार हो सकता है। केंद्र के कृषि वानिकी वैज्ञानिक पवन कुमार ने मशरूम के इकाई का लेखा जोखा रखने के लिए रजिस्टर तैयार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। म्स्यियकी वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार ने मशरूम उत्पादन कक्ष में साफ-सफाई तथा उसमें इंफेक्शन रोकने की विधियों पर चर्चा की। उन्होंने मशरूम से बने उत्पाद एवम उत्पाद बिक्री संभावनाओं पर चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।